मेधावी छात्रों को प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेधावी छात्रों को प्रधानाचार्य ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा बच्चों की हौसलाआफजाई की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जानकारी के अनुसार श्याम नगर स्थित सेंट लारेंस पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत छात्र बसु सिंह मौर्य पुत्र कप्तान सिंह मौर्य ने कक्षा 3 में 99.5 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राघव सिंह पुत्र नितेन्द्र ने कक्षा 2 में 99.5 स्थान प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रखर सिंह पुत्र कप्तान सिंह ने कक्षा 3 में 98.5 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्रों को स्कूल के प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने बच्चों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश शर्मा, डायरेक्टर अभिनव कनौजिया, उप प्रधानाचार्य डॉ0 तारकेश्वर सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनायें कीं। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *