फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद फतेहगढ़ शाखा की बैठक मसेनी चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की व्यवस्था नैमिष मिश्रा ने देखी। संचालन सरदार जगदीप सिंह ने किया।
बैठक में फतेहगढ़ शाखा से प्रवीण माथुर, अजीत यादव, चमन टंडन, उमेश राठौर, नैमिष मिश्रा, गोविंद वर्मा, अध्यक्ष सरदार जगदीप सिंह, सचिव किशन सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला इत्यादि, अजय शंकर तिवारी चुनाव अधिकारी के रूप मे उपस्थित रहे।
बैठक में आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। चुनाव अधिकारी ने सर्वसम्मति से प्रवीन माथुर को अध्यक्ष व सचिव अजीत यादव, कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला को बनाया गया। निवर्तमान अध्यक्ष सरदार जगदीप सिंह व सचिव किशन शर्मा, उमेश राठौर ने सभी को बधाई दी। इस मौके पर अध्यक्ष व सचिव ने आभार व्यक्त किया और शाखा को ऊचाईयों पर ले जाने का आश्वासन दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
भाविप फतेहगढ़ शाखा के अध्यक्ष प्रवीन माथुर व सचिव अजीत यादव बने
