फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर कोतवाली में शांति व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय ने कहा कि ईद व नवरात्रि एवं रामनवमी और महावीर जयंती का पर्व आने वाला है। सभी वर्गों के लोग शांति व्यवस्था बनाये रखे। सरकारी नियमों का पालन करें। जिम्मेदार लोग शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात रहेगा। इस मौके पर प्रमोद जैन, सौैरव शुक्ला, गोलू छावड़ा, राम मिश्रा रचित अग्रवाल, पप्पन मियां वारसी, राजू गौतम आदि लोग मौजूद रहे। वहीं नवरात्रि व ईद को लेकर थाना मऊदरवाजा में सीओ सिटी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। सीओ सिटी ने कहा कि सभी लोग नवरात्रि व ईद पर सौहार्द बनाये रखे। किसी तरह की अशांति उत्पन्न न होने दे। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने पर ध्यान दे। आने वाला त्यौहार ईद एक पवित्र त्यौहार है। साथ ही नवरात्रि पर मंदिरों में भीड़ रहेगी। पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। गुडग़ांव देवी रोड पर जहां-जहां सडक़ खराब है उसको दुरुस्त करने को कहा जायेगा। इस मौके पर लाखन सिंह, अंकुर सक्सेना, बिजली विभाग के जेई, दिलशाद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
शहर कोतवाली व थाना मऊदरवाजा में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
