बैंकॉक में 7.7 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही, बहुमंजिला इमारत गिरी

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इमारतें हिलने लगीं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के GFZ भूविज्ञान केंद्र ने कहा कि दोपहर का भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था, जिसका केंद्र पड़ोसी म्यांमार में था। बैंकॉक में ढह गई इमारतबताया जा रहा है कि इस भूकंप की वजह से बैंकॉक में एक निर्माणाधीन इमारत भी गिर गई। बता दें कि ग्रेटर बैंकॉक क्षेत्र में 1.7 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं, जिनमें से कई लोग ऊंची इमारतों में रहते हैं।

भूकंप ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और म्यांमार में तबाही मचा दी है. भूकंप के तेज झटके से बैंकॉक के चटुचक में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग जमींदोज हो गई है. इस जमींदोज बिल्डिंग में 43 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है. लापता लोगों में अधिकांश मजदूर बताए जा रहे हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक चटुचक स्थित यह 12 मंजिला इमारत भूकंप के तेज झटके को झेल नहीं पाया और देखते ही देखते ध्वस्त हो गया. वायरल वीडियो में बिल्डिंग के गिरने के बाद लोगों को भागते हुए देखा जा रहा है.

भूकंप आने पर इमारतों में अलार्म बजने लगे और घबराए हुए निवासियों को घनी आबादी वाले सेंट्रल बैंकॉक में ऊंची इमारतों और होटलों से सीढ़ियों के जरिए बाहर निकाल दिया गया। भूकंप के बाद वे बाहर आए लोगों को तेज धूप का भी सामना करना पड़ा और वे छांव पाने के लिए इधर-उधर भागते देखे गए। भूकंप से हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कुछ ऊंची इमारतों में बने तालाबों से पानी बाहर निकलने लगा। वहीं, X पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक निर्माणाधीन बिल्डिंग जमींदोज होते दिखाई दी।

एक आया वीडियो सामने 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *