शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज को पूर्ण कर हैण्डओवर करें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा समिति को बताया गया कि माह फरवरी 2025 में 41 सडक़ दुर्घटनाओं में 23 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि माह फरवरी 2024 में 32 सडक़ दुर्घटनाओं में 20 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2024 में 390 सडक़ दुर्घटनाओं में 213 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबकि वर्ष 2023 में 401 सडक़ दुर्घटनाओं में 197 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। माह फरवरी 2025 में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 08, राज्यमार्ग पर 11, मुख्य जिला मार्ग पर 10, अन्य जिला मार्ग पर 05 व अन्य मार्गों पर 07 दुर्घटनायें घटित हुई हैं। फरवरी माह में सडक़ दुर्घटना में मृतकों की संख्या में बढ़त को देखते हुये सभी सम्बन्धित विभागों को सुरक्षात्मक दृष्टि से तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। आम जनमानस हेतु सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जायेे। ब्लॉक, तहसील एवं मुख्यालय पर जागरूकता कैम्प का आयोजन किया जाये साथ ही सडक़ सुरक्षा के सम्बध में स्कूलों में भी जागरूकता कैम्प लगाया जाये। शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज पर गठित जांच समिति द्वारा सडक़ सुरक्षा से सम्बन्धित सुुझाये गये उपायों को अभी तक न किये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी। सेतु निगम के सहायक अभियन्ता को चेतावनी दी गयी कि 15 दिवस के अन्दर कार्य पूर्ण करें अन्यथा कि स्थिति में दुर्घटना होने पर सेतु निगम के सम्बन्धित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगें। इटावा-बरेली मार्ग पर पांचाल घाट सेतु को दिनांक 31.०3.2025 तक प्रत्येक दशा में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों को दिये गये। इस तिथि के उपरान्त कोई मार्ग डायवर्जन की छूट नहीें दी जायेगी। समाचार पत्रों में घायलों के इलाज हेतु एम्बुलेन्स पहॅुचने में देरी को जिलाधिकारी द्वारा अत्यन्त गम्भीरता से लिया गया तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यवाही कर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 मुरलीधर व अशोक कुमार, एआरटीओ प्रशासन वृजेन्द्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी.यातायात ऐश्वर्या उपाध्याय, बीएसए गौतम प्रसाद, डीआईओएस नरेन्द्र पाल सिंह, एसीएमओ डा0 सर्वेश यादव, विनोद कुमार ईओ न0पा0, दीपक कुमार, दशरथ सिंह, अवर अभियन्ता सेतु निगम बांदा आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
डीएम की अध्यक्षता में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
