
यूपी के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी का मंगलवार शाम को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गोरखपुर स्थित उनके घर पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। वह 90 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।उनके परिवार का कहना है कि मंगलवार शाम को ही उन्हें डॉक्टरों के पास ले जाया गया था। लेकिन शाम करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। ब्राह्मण राजनीति का प्रतीक हरिशंकर तिवारी पांच सरकारों में मंत्री रह चुके थे।
