15 ई-रिक्शा सीज, 21 ई-रिक्शा का चालान, 1.75 लाख का जुर्माना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के साथ चेकिंग अभियान चलाते हुये नगर में बस-अड्डा व अन्य स्थानों पर ई-रिक्शा को चेक किया तथा 15 ई-रिक्शा को कमियां पाये जाने पर थाना कादरीगेट में सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने 04 ई-रिक्शा को कमियां पाये जाने पर थाना कादरीगेट में सीज करते हुये 28 हजार जुर्माना तथा 16 हजार टैक्स लगाया। यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने 11 ई-रिक्शा को कमियां पाये जाने पर थाना कादरीगेट में सीज किया गया तथा उन पर 52 हजार जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 21 ई-रिक्शाओं को चालान कर 95 हजार का जुर्माना लगाया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत सघन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *