Headlines

डिप्लोमा फार्मासिस्ट के अध्यक्ष राजीव कुमार व संरक्षक बने संजीव कुमार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन जनपद की कार्यकारिणी को भंग करते हुए चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें संरक्षक संजीव कुमार व अध्यक्ष राजीव कुमार को चुना गया।
बुधवार को डा0 राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय में डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव कराया गया। चुनाव हेतु राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री पंकज शुक्ला को प्रेक्षक/चुनाव अधिकारी बनाया गया। पदाधिकारियों ने फार्मासिस्ट संवर्ग की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री द्वारा जनपद की कार्यकारिणी को भंग करते हुये सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव सम्पन्न करवाया। जिसमें संरक्षक संजीव कुमार, अध्यक्ष राजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द प्रजापति, उपाध्यक्ष सुधाकान्त मिश्रा, मंत्री दिनेश कुमार, संगठन मंत्री कमलेश बाबू, संयुक्त मंत्री अरविन्द राजपूत, हकदार रीता मिश्रा, सम्प्रेक्षक विनीत पाण्डेयू को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *