
फर्रुखाबाद,समृद्धि न्यूज। हनुमान जी की मूर्ति का अचानक परिवर्तन आने से चमत्कार मानकर बड़ी संख्या में भक्तों की दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी जैसे ही लोगों को पता लगा की हनुमान जी का एक पैर मुड़कर जमीन के अंदर चला गया है तो मानो देखने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा पुजारी का कहना है कि जब वह सुबह पूजा करने आए तो भगवान श्री राम के चित्र के नीचे स्थापित हनुमान जी की मूर्ति का सीधा पैर का आकार बदला दिखाई दिया यह चमत्कार देख प्रसादऔर चढ़ावे का ढेर लग गया| गुरुवार शाम को इस चमत्कार को देखकर भक्तों ने महाआरती और भंडारे का आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं|
