नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में मनायी गई अम्बेडकर जयंती दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान उत्सव विकास भवन के सभागार व शमशाबाद ब्लाक तथा नगर पालिका फर्रुखाबाद, नगर पालिका कायमगंज व ब्लाक, नगर पंचायत कमालगंज, नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर में मनाया गया।
इसी के तहत विकास खण्ड शमशाबाद में डॉ0 बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती के उपललक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने अम्बेडकर चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान विधायक अमृतपुर व ब्लाक प्रमुख उपस्थित रही। सांसद ने बताया कि बाबा साहब एक युग पुरुष थे, उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बाबा साहेब द्वारा देश के प्रति किया गया कार्य आज भी देश को मजबूती प्रदान कर रहा है।भारतीय संविधान को विश्व का सबसे मजबूत संविधान माना जाता है। यह बाबा साहेब की दूरदर्शिता का ही परिणाम है। जिन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किए। डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावना एवं संविधान की शपथ दिलायी गई। गोष्ठी में ग्रामवासियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही विकास भवन में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान उत्सव के तहत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रस्तावना एवं संविधान की शपथ दिलायी गई। मौजूद अधिकारी ने बताया कि अंबेडकर जयंती का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारा और न्याय के विचारों को फैलाना है। डॉ0 अंबेडकर ने संविधान निर्माण में जो योगदान दिया, वह भारत को एक आधुनिक, लोकतांत्रिक और समतावादी राष्ट्र बनाने की नींव था। उन्होंने महिलाओं, पिछड़े वर्गों और दलित समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनका कहना था, शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। यह संदेश आज भी लोगों को प्रेरित करता है। सभी नगर पंचायतों में प्रस्तावना एवं संविधान की शपथ दिलायी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *