बीएसए प्रधानाचार्य पर करें कार्यवाही
भोजन की गुणवत्त बेहद खराब
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय शुक्ररुल्लाहपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 31 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 15 बच्चे उपस्थित पाये गये। विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता अत्यंत खराब पाई गई। बच्चों में सामान्य जानकारी का भी अभाव पाया गया। विद्यालय में बने मिड-डे-मिल की गुणवत्ता भी अत्यन्त खराब पाई गयी व मिड-डे-मील की मात्रा उपस्थित बच्चों के सापेक्ष अत्यन्त कम पाई गई। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई गई। डीएम ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्वयं इस मामले का संज्ञान लेकर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
डीएम को प्रा0वि0 शुक्ररुल्लाहपुर में शिक्षा मिली चौपट
