बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यांे की गई मासिक समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
डीएम ने निर्देशित किया कि स्कूल चलो अभियान में नामांकन की संख्या कम है, इसकी प्रतिदिन समीक्षा कर इसको बढ़ाने के निर्देश दिये। अपार आईडी में जनपद की स्थिति कमजोर है। राजेपुर ब्लॉक सबसे पीछे है, खंड विकास अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करें। डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि निष्क्रिय खंड शिक्षा अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही कर अवगत करायें। जहां भी कायाकल्प के कार्य अधूरे है, उनको तुरंत पूरा कराये। कायाकल्प में मोहम्मदाबाद सबसे पीछे है। डीबीटी का सत्यापन कराये, बीएसए ने अवगत कराया कि जनपद में 14 लाख किताबों की जरूरत है, जिसमें से 11लाख 25 हजार प्राप्त हो गई है। जिलाधिकारी ने इनका तुरंत वितरण सुनिश्चित करने व जनपद की सभी लर्निंग लैब सही कराये जाने व सभी नामांकित 2133 दिव्यांग बच्चों के प्रमाणपत्र बनबाने के लिये निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, पी0डी0 डीआरडीए, बेसिक शिक्षा अधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
निष्क्रिय खंड शिक्षा अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही के डीएम ने दिये निर्देश
