सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहलगाम में हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता व भारतीय शिक्षा समिति-कानपुर प्रान्त के संभाग निरीक्षक अजय द्विवेदी व प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से विद्यालय के भैया बहनों को पहलगांव शहीदों के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। अजय ने बताया कि पाकिस्तान की घिनौनी साजिश से देश भयानक गुस्से की आग में जल रहा है। पाकिस्तान में दी जाने वाली सभी सुविधाओं को तत्काल प्रभाव से बंद करना चाहिए। आज हमारे देश में ऐसे बहुत से आतंकवादी घुसपैठ हैं जो कि भारत में अमन चैन को छीनने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। भारत को भी इसका करारा जवाब देना चाहिए। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि देश में हो रहा है इस तरह के आक्रमण से जनता परेशान है और आने वाले दिनों में देश को इसका करारा जवाब देना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य व छात्र-छात्रायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *