उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ है. हादसे में 2 लोगों के मरने की खबर है. विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी पटाखा फैक्ट्री ध्वस्त हो गई. फैक्ट्री के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.

फैक्ट्री निहालखेड़ी गांव में है। यह जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर और देवबंद तहसील से करीब 8 किलोमीटर दूर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इलाके को सील कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
