राष्ट्रीय लोक अदालत में 2,80,198मामले का हुआ निस्तारण, 8,64,68,619रुपये की हुई वसूली

*86 पारिवारिक/वैवाहिक वादों का सुलह समझौते से हुआ निस्तारण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में रविवार को प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया। इस दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य प्रशासनिक विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर संबंधित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति से सुलह-संधि कराते हुए मामलों का निस्तारण किया। बंैक के 441 मामलों का निस्तारण कर 444950 रुपये की धनराशि वसूल की गई। विद्युत बिल संबंधी 55123 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय आलोक कुमार पाराशर व अपर प्रधान न्यायाधीश शैली राय ने कुल 86 पारिवारिक/वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम बृजेन्द्र कुमार त्यागी ने 129 वादों का निस्तारण कर19381000 रुपये की धनराशि वसूल करायी गई। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष नरेश कुमार ने अपने न्यायालय से 41 मामलों का निस्तारण कर 552884 रुपये की धनराशि एवार्ड की गयी। राष्टीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों/विभागों/कार्यालयों द्वारा अलग-अलग मामले चिन्हित कर निस्तारित किये गये। कुल लम्बित4133 मामलों में से 3289 तथा प्री-लिटिगेशन के 251678 मामलों में से 221079 मामले निस्तारित किये गये। कुल 86468419 रुपयों की धनराशि जमा करायी गई। सभी विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी आलोक कुमार पाराशर, विष्णुचन्द्र वैश्य, महेन्द्र सिंह, कृष्णकुमार, राकेश कुमार सिंह, सुमित प्र्रेमी, शैली राय, प्रवीन कुमार त्यागी, धनश्याम शुक्ला, शिवम कुमार, ज्ञानेन्द्र कुमार, साम्भवी, साक्षी मिश्रा, शिंजिनी यादव, विजय रतन गौतम, अभिषेक चौहान, यसार्थ विक्रम, माला कुमारी, राम सिंह मौर्या, लिपिक मो0 आरिफ खां, कोर्ट मैनेजर शैलेन्द्र शुक्ला, केंद्रीय नाजिर मो0 हफीज अहमद सैफी सहित विभिन्न न्यायालयों व बैंकों व विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश अश्विनी कुमार व अपर जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेन्द्र प्रकाश ने सभी अधिकारियों व अधिवक्ताओं का आभार जताया।

*लोक अदालत में फेमिली कोर्ट के 34 मामले निस्तारित
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के आधार पर फेमिली कोर्ट में कुल 34 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें मनोज बनाम लक्ष्मी, गीता बनाम वेदपाल, सलीम बनाम चांदनी, रुपाली बनाम प्रतीक, लक्ष्मी बनाम मनोज, चन्दन बनाम नेहा, चांदनी बनाम सलीम, सीमा बनाम दिनेश, नितिन बनाम सुमनलता, महेन्द्र बनाम सिमरन, सोहित बनाम खुशबू, सोनू बनाम मंजू, ज्योति बनाम राहुल, शिल्पी बनाम जितेन्द्र, नाजनीन बनाम असलम, नगमा बनाम नईमुद्दीन सहित 34 का मामलों का निस्तारण कर सुलह-समझौत से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *