
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के गांव कारव निवासी अवधेश सोमवार सुबह अपनी पत्नी विद्यावती के साथ बाइक से रामपुर जा रहा था। जैसे ही वह कम्पिल रुदायन मार्ग पर गांव स्माउद्दीनपुर के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों को आता देख टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल दंपति को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। पुलिस टेम्पो व बाइक को थाने ले आयी।
