दबंगों ने युवक के मारी गोली,आरोपी हिरासत में

फर्रुखाबाद/शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात शादी समारोह में दबंगों ने युवक के गोली मार दी। जिससे वह लहुलूहान हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद के क्षेत्र ग्राम बेला सराय गजा निवासी शिवशरण जाटव बीती रात गांव कन्हैया लाल की पुत्री पूजा की शादी में शामिल होने भाई रामशरण व भतीजी के साथ गया था, तभी दबंगों ने जान से मारने की नियत से शिवशरण ऊपर फायर कर दिया। जिससे गोली शिवशरण की कमर व पैर में लग गई और वह लहूलुहान होकर गिर गया। इस मौके पर भगदड़ मच गयी। ग्रामीणों ने सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी राजाराम पुत्र रामेश्वर दयाल को गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों ने बताया कि शिवशरण दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है। दो माह पूर्व गांव मकान बनवाने आया था। शनिवार को लेंटर डाला गया था। यहीं पर घायल की भतीजी की बारात भी आनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *