समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर जारी है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। फिलहाल वहां 2 से 3 आतंकवादी छिपे हुए हैं, ऑपरेशन जारी है।
सीमा पर गोलाबारी थमते ही सुरक्षाबलों ने घर में छिपे बैठे आतंकियों का सफाया शुरू कर दिया है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार सुबह आठ बजे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें लश्कर-ए-ताइबा के शीर्ष कमांडर शाहिद कुट्टे और अदनान शफी समेत तीन आतंकी मारे गए। तीसरे आतंकी की शिनाख्त अहसान-उल हक शेक निवासी मुरन (पुलवामा) के रूप में हुई है। आतंकवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। इसमें एके 47 राइफलें, मैगजीन, ग्रेनेड और अन्य सामान शामिल है।
पुलवामा: त्राल में मारा गया एक आतंकवादी, एनकाउंटर जारी
