फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विरुद्ध समाजवादी पार्टी महिला सभा द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। आवास विकास तिराहे से विरोध मार्च लोहिया मूर्ति तक निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
महिला सभा की नेताओं ने कहा कि देश के लिए समर्पित और वीरता का परिचय देने वाली महिला अधिकारी के प्रति भाजपा मंत्री की टिप्पणी बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। इससे भाजपा की महिला विरोधी और संकीर्ण मानसिकता उजागर होती है। यह टिप्पणी न केवल एक अधिकारी के सम्मान का अपमान है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं के आत्मबल पर प्रहार है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय सेना ने जो साहस और पराक्रम दिखाया है, वह सराहनीय है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष महिला सभा पूजा कठेरिया, लक्ष्मी राजपूत, वसुधा, रीना कठेरिया, पूनम बाथम, अनीता देवी, लीलावती देवी, सिम्मी, राखी, शिल्पी, बबली, आरती यादव, सरला, सविता, सीमा, मीना देवी, सरिता, माला, गीता देवी, सरोजनी पाल, गीता राजपूत, सोफिया, संगीता, इलियास मंसूरी, डा0 सुभाष पाल, रामपाल सिंह यादव, शिव शंकर शर्मा, निज़ाम अंसारी, अशोक अंबेडकर, विनीत परमार, अखिल कठेरिया, मो0 अलीम खान, आदित्य यादव, राजन यादव, संजय शाक्य, सुधांशु अंबेडकर, शीलू खान आदि मौजूद रहे।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के विरोध में सपा महिला सभा ने किया पैदल मार्च
