टीकाकरण सत्र का बीडीओ ने किया निरीक्षण, लोगों को किया प्रेरित

एक स्वास्थ्य कर्मचारी मिले अनुपस्थित

हलिया (मिर्ज़ापुर): हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के राजपुर आंगनवाड़ी केंद्र का खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी एवं बी एम सी अंकित शुक्ला द्वारा समन्यवक मॉनिटरिंग एवं कम्युनिकेशन एक्टिविटी बी आर टी टीम द्वारा उपकेन्द्र राजपुर गांव स्थित बेलगवा के आंगनवाड़ी केंद्र पर संचालित नियमित टीकाकरण सत्र पर भ्रमण किया गया जिसमें सत्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रोशन कुमार राजभर अनुपस्थित रहे एवं वि एच एस एन डी सत्र पर सभी गर्भवती एवं बच्चों का टीकाकरण का जायजा लिया गया सत्र पर आने वाली सभी गर्भवती की चार जाँच हेतु अस्वाशन दिया गया गांव में इंकार परिवार झिझक परिवार पर खंड विकास अधिकारी द्वारा भ्रमण कर परिवार से वार्तालाप कर टीकाकरण से महफूज रखने के लिए 12 जानलेवा बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस दौरान ब्लॉक समन्वक यूनिसेफ अंकित शुक्ला, कौसलेश राय, सी एम फेलो गौरव सिंह,सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, एएनएम अंजली ,आशा उर्मिला, पंचायत सहायक एवं प्रभावशाली व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *