तेजस्वी यादव के काफिले में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचें, 2 सुरक्षाकर्मी और 1 ड्राइवर घायल

समृद्धि न्यूज। बिहार के हाजीपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। तेजस्वी यादव के काफिले में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी है। 2 पुलिसवाले और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये। साथ ही काफिले में मौजूद कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं हैं। तेजस्वी यादव ने कहा सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव देर रात सडक़ हादसे का शिकार होते होते बचे। तेजस्वी के काफिले में बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कई सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। तेजस्वी यादव बताया कि घटना मात्र उनसे 5 फीट की दूरी पर हुई। तेजस्वी यादव के काफिले को एस्कॉर्ट कर लोग ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। इनमें ड्राइवर, सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए पुलिसकर्मियों ने हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर सदर अस्पताल हाजीपुर में अफरा तफरी मच गई। घटना के बारे में नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि सुबह 10 बजे मधेपुरा कार्यक्रम में गए हुए थे पटना लौटने के दौरान एनएच 22 हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के गोरौल में चाय पीने के लिए रुके थे। उसी दौरान एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर मेरे सामने 2/3 गाडिय़ों में टक्कर मार दी। वहीं आस पास सुरक्षाकर्मी खड़े थे। इसमें 3 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि 05 फिट की दूरी पर हम खड़े थे। थोड़ा और अनियंत्रित होता तो ट्रक हमे भी ठोकर मार देता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *