विद्युत उपकेंद्र हलिया व देवरी का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

हलिया (मिर्ज़ापुर):क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र हलिया व देवरी का गुरुवार की शाम मुख्य अभियंता मनोज़ कुमार सोनकर व अधिशाषी अभियंता योगेश कुमार ने निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है मुख्य अभियंता ने कहा की क्षेत्र में जंहा कही पर जर्जर तार ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलती है तो तत्काल उसका निस्तारण कराये जिससे उपभोक्ताओ को निर्बाध आपूर्ति मिल सके इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई किया जायेगा उपभोक्ताओ के विद्युत बिलों में गड़बड़ी को सुधार किया जाय हलिया बाजार के लोगो ने मुख्य अभियंता से हलिया स्टेट बैंक के पास लगे 400 केवी के ट्रांसफार्मर के आए दिन खराब होने कि शिकायत किया है जिस पर मुख्य अभियंता ने तत्काल ट्रांसफार्मर को ठीक कराने का निर्देश उपखण्ड अधिकारी हलिया दिलीप कुमार को दिया है ग्रामीणों ने यह भी शिकायत किया है कि बिना किसी व्यवसाय के उपभोक्ताओ के कनेक्शन के भार को बढ़ा दिया जा रहा है जिस पर मुख्य अभियंता ने तत्काल निस्तारण के लिए उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिया है इस संबंध में मुख्य अभियंता मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि उपभोक्ताओ को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए विद्युत उपकेंद्र हलिया व देवरी का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है इस दौरान उपखण्ड अधिकारी दिलीप कुमार, अवर अभियंता कृष्णा प्रसाद शर्मा, एसएसओ वीरेंद्र सिंह परिहार, लाइनमैन अशोक शर्मा, रामचंद्र कोल, अकरम अली रामा प्रसाद मौर्या, डीके सोनकर आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *