तेहरान के कोने-कोने पर इजराइली हमला, ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक

समृद्धि न्यूज। इजराइली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान के कई हिस्सों में जबरदस्त हवाई हमले किए है। खबर ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, खाजे अब्दुल्लाह स्ट्रीट पर स्थित ईरान के इंटेलिजेंस मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाया गया। डिडबान ईरान ने पुलिस कमांड मुख्यालय के पास भी धमाके की पुष्टि की है। ईरान इंटरनेशनल द्वारा जारी वीडियो में नीरू हवाई मोहल्ले में कई इमारतें पूरी तरह तबाह नजर आ रही हैं। फिलहाल इन हमलों में मरने वालों की संख्या साफ नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *