चोरी के माल सहित तीन गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से चोरी किये गये माल जेवरात बरामद हुए।
थाना जहानगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लव कुमार अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम हिमांशु पुत्र आदेश कुमार, शिवशंकर उर्फ भोला पुत्र सुरेश बाथम, राजेश उर्फ छक्कन पुत्र मुकेश श्रीवास्तव निवासीगण मूसाखिरिया थाना जहानगंज बताया। आरोपियों की निशानदेही से एक अंगूठी, एक जोड़ी कान के टॉप्स, एक जोड़ी कानो के कुंडल, एक पेंडल बरामद हुआ।
बताते चले कि गांव के देवेन्द्र सिंह पुत्र बाबूराम ने १३ जून को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें दर्शाया था कि रात्रि में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर बक्से का ताला तोडक़र उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
पूछताछ के दौरान हिमांशू ने बताया कि मेरे ही गांव के पूर्व प्रधान देवेन्द्र सिंह पुत्र बाबूराम के घर में पिछले कई वर्षो से राजेश कुमार उर्फ छक्कन पुत्र मुकेश श्रीवास्तव भैंस का दूध दूहता है। राजेश कुमार को उनके पूरे घर की जानकारी थी। उसी ने हमको बताया था कि वादी के घर में बहुत सामान है। 13 जून को रात्रि मे समय करीब 01 बजे मैने तथा शिवंशकर उर्फ भोला पुत्र सुरेश चन्द्र बाथम व राजेश कुमार उर्फ छक्कन पुत्र मुकेश श्रीवास्तव ने वादी के घर में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के चालान कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *