फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्लाट के किनारे से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर दबंग ने युवक को जानमाल की धमकी दी। पीडि़त ने थाना कादरीगेट पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार पीडि़त सतेन्द्र सक्सेना पुत्र स्व0 गंगाशरण सक्सेना निवासी सुभाष नगर 14 जून को अपने अल्हानगर बढ़पुर स्थित प्लाट पर पहुंचा, तो देखा कि अपने प्लाट की बाउन्डीवाल की निहास के पास मिट्टी उठाई गई। जब मैंने देखा तो आसपास के लोगों से पूछा कि किसने ये मिट्टी उठाई, तो सामने दुकान पर खड़े व्यक्तियों ने बताया कि अशोक शुक्ला (फौजी) पुत्र नामालूम निवासी अल्हानगर बढ़पुर ने उठवाई है। जब मैंने अशोक शुक्ला से फोन पर संपर्क किया, तो उनका फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद अशोक शुक्ला ने बाहर निकलकर देखा तो मैं अपने प्लाट जहाँ से मिट्टी उठाई गई थी, की फोटो ले रहा था। 1.15 बजे अशोक शुक्ला की तरफ से कॉल आई और धमकी देते हुए बोले कि मैंने मिट्टी उठवाई है तू क्या कर लेगा। तुझे नहीं पता डब्बन हमारे यहाँ आकर बैठते थे। मैंने कहा कि चाचा आप नाराज क्यों होते हो, मैं तो इसलिए कह रहा हूँ कि आप मेरी वाउन्ड्री के किनारे की मिट्टी को न उठाते मेरी निहास में पानी भर जायेगा। जिस पर अशोक शुक्ला मेरे प्लाट पर आ धमकेेेे और कहा कि प्लाट से बाहर निकल। जब मैं प्लाट से बाहर निकलकर रोड पर आ गया, तो मेरे ऊपर हाथ उठाते हुए बोला कि ज्यादा कलाकार हैं तुझे इसी प्लाट पर गाड़ दूंगा। तेरे किसी दिन इतनी गोलियां मारूँगा तेरा पता नहीं चलेगा। ये मिट्टी क्या तूने हलवाई थी। ये मिट्टी डब्बन व धर्मेन्द्र चतुर्वेदी (पप्पू) चौबे व प्रवीन कटियार ने मिलकर डलवाई थी। जिसे मैं उनके ही आदेश से उठवा रहा हूँ। साथ ही उन्होने कहा कि अगर ये लडक़ा रोके या मना करे तो इसे यहीं पर मारना और कहा कि उन लोगों का समय हमेशा ही खराब नहीं रहेगा जिस दिन समय सहीं हुआ उस दिन तू दुनिया छोड़ देगा। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्लाट की निहास से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज
