समृद्धि न्यूज। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से मंगलवार को कोलकाता के हवाई अड्डे पर विमान के निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को उतारना पड़ा। 
फ्लाइट एआई180 समय पर 0045 बजे हवाई अड्डे पर पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग 0520 बजे विमान से सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया। विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि उड़ान सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया।
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हवाई सेवा को लेकर काफ सतर्कता बरती जा रही है।
VIDEO | Kolkata: An Air India flight from San Francisco to Mumbai via Kolkata suffered a technical snag in one of its engines, requiring passengers to be deplaned during a scheduled halt at the city airport early on Tuesday.
Flight AI180 arrived on time at the city airport at… pic.twitter.com/0MSUiiwPdZ
— Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2025
दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान में तकनीकी समस्या आने के बाद वापस हॉन्गकॉन्ग लौटने की घटना के बाद एक दूसरे फ्लाइट में भी कुछ तकनीकी दिक्कत आई जिस वजह से जहाज को ही खाली कराना पड़ गया। यह फ्लाइट अमेरिका से मुंबई के लिए आ रही थी, लेकिन कोलकाता में ही प्लेन में दिक्कत आ गई जिस वजह से उसे खाली कराया गया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण मंगलवार की तडक़े सुबह कोलकाता के एयरपोर्ट पर निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को विमान से नीचे उतारना पड़ा।
Visuals show the left engine of the Air India aircraft stationed on the tarmac at Kolkata airport, with ground staff inspecting the area as the plane remains idle following the reported technical snag. pic.twitter.com/caZTiLyGmE
— Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2025
सुबह 5 बजे के करीब यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया
पायलट की ओर से लगभग सुबह 05:20 बजे विमान में एक घोषणा की गई जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है।

तकनीकी खराबी के बाद फ्लाइट का किया जा रहा निरीक्षण
वीडियो में दिख रहा है कि एयर इंडिया के विमान के बायां इंजन कोलकाता हवाई अड्डे के टरमैक पर खड़ा हुआ है, जबकि ग्राउंड स्टाफ उस क्षेत्र का निरीक्षण कर रहा हैं। विमान में तकनीकी खराबी के बाद उसे एयरपोर्ट पर खड़ा कर दिया गया।
