समृद्धि न्यूज। एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द कर दी गई है। यह वही रूट है, जिस पर एआई-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस बीच लंदन से अमृतसर, दिल्ली से पेरिस और पेरिस से दिल्ली की उड़ान को भी रद्द कर दिया गया है। दिल्ली-पेरिस वाली एअर इंडिया की उड़ान को रद्द करने की वजह तकनीकी समस्या बताई गई।
गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट क्रैश कर गई थी। इस हादसे में भारी नुकसान हुआ, फ्लाइट में मौजूद 142 में से 141 लोगों की मौत हो गई। यही नहीं, विमान जिस रिहायशी बिल्डिंग पर गिरा वहां मौजूद कई और लोगों की मौत हुई। कुल मिलाकर 270 से अधिक लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद से एअर इंडिया के कई विमानों में तकनीकी खराबी आई है, जिसके बाद से लोगों में डर बढऩे लग गया है। पिछले कुछ घंटों से 4 फाइट्स में ये समस्या आई है। बीते दिन यानी 16 जून को हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-315 में तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाइट को बीच रास्ते से ही हॉन्गकॉन्ग लौटना पड़ा। ये विमान भी बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से ऑपरेटेड था। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।
#WATCH | West Bengal: An Air India San Francisco-Mumbai flight, with a scheduled stop in Kolkata, underwent a mandatory post-landing inspection upon arrival in Kolkata. During the check, a technical issue was suspected. All passengers were safely deplaned. Some of them have now… pic.twitter.com/nOVbJPcZK1
— ANI (@ANI) June 17, 2025
सैन फ्रांसिस्को-मुंबई की फ्लाइट में आई खराबी
सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मंगलवार को मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यात्रियों को मंगलवार को शहर के हवाई अड्डे पर निर्धारित ठहराव के दौरान विमान से उतारना पड़ा। फ्लाइट एआई-180 शहर के एयरपोर्ट पर रात 12 बजकर 45 बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर विमान में एक घोषणा की गई जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया। विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है।
अहमदाबाद से गैटविक, लंदन जाने वाली फ्लाइट एआई-159 के एक यात्री ने कहा कि मैं दोपहर 1 बजे एअर इंडिया की फ्लाइट से लंदन के गैटविक जाने वाला था, लेकिन मुझे पता चला है कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। कू्र मेंबर फ्लाइट रद्द करने का कोई कारण या किराया वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। एक यात्री के रिश्तेदार ने कहा कि हमें बताया गया है कि आज की फ्लाइट रद्द कर दी गई है और यह कल सुबह 11 बजे रवाना होगी। यहां सभी यात्री परेशान हैं। एक अन्य यात्री ने कहा कि मैं अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यात्रा कर रहा हूं। हमें एयरलाइन कंपनी से फ्लाइट रद्द करने के बारे में कोई जवाब नहीं मिला है।
An Air India flight (in picture) operating from San Francisco to Mumbai, with a scheduled stop in Kolkata, underwent a mandatory post-landing inspection upon arrival in Kolkata early today. During the course of this routine check, a technical issue was suspected. As a precautionary measure, all passengers were safely deplaned. (Photo source: Public Relations, Kolkata airport)
एयर इंडिया ने कहा अहमदाबाद से गैटविक के लिए उड़ान संख्या एआई-159 को आज विमान की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और अतिरिक्त एहतियाती जांच है। इस वजह से विमान को अपने गंतव्य तक पहुंचने और वापस आने के लिए सामान्य से अधिक समय लग रहा है। किसी तरह की तकनीकी खराबी का दावा पूरी तरह से गलत है। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और हमने उनके गंतव्य तक उड़ान भरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। हम होटल में ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं और यात्रियों की ओर से विकल्प चुनने पर रद्दीकरण या पूर्ण धन वापसी की पेशकश भी कर रहे हैं। परिणामस्वरूप 17 जून को लंदन, गैटविक से अमृतसर के लिए उड़ान संख्या एआई-170 रद्द कर दी गई है।
