समृद्धि न्यूज। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पीएम मोदी और कनाडा के पीएम कार्नी के बीच बहुत सकारात्मक और रचनात्मक बैठक हुई। बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों के महत्व पर भी चर्चा की गई, जो साझा मूल्यों, लोकतंत्र और कानून के शासन, लोगों के बीच संबंधों और कई अन्य समानताओं पर आधारित है। पीएम मोदी और मार्क कार्नी की मुलाकात के दौरान भारत और कनाडा ने नए उच्चायुक्तों को नियुक्त करने पर सहमति जताई है। दोनों देश फिर से सामान्य राजनयिक सेवाएं शुरू करने के लिए नए उच्चायुक्त नियुक्त करेंगे। इससे दोनों देशों के नागरिकों और व्यापारियों को फायदा होगा।
कनाडा के प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कार्नी और मोदी ने आपसी सम्मान, कानून के शासन और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर कनाडा-भारत संबंधों के महत्व की पुष्टि की।
दोनों नेताओं ने नागरिकों और व्यवसायों को नियमित सेवाएं बहाल करने के उद्देश्य से नए उच्चायुक्तों को नामित करने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों नेताओं ने आपसी सम्मान, कानून के शासन और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित कनाडा-भारत संबंधों के महत्व की पुष्टि की।

भारत और कनाडा के बीच पिछले कुछ समय से कूटनीतिक संबंधों में गिरावट आई है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच कनानास्किस में मुलाकात ने दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की कवायद शुरू कर दी है। मुलाकात को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने आपसी संबंधों में स्थिरता बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठाने पर सहमति जताई है और इसकी शुरुआत उच्चायुक्तों की शीघ्र बहाली से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय 3 देशों के दौरे पर कनाडा में हैं और वहां पर जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने गए थे।
#WATCH | Kananaskis: "The Prime Ministers agreed to take calibrated steps to restore stability to this very important relationship and the first of these steps that was agreed on was to restore High Commissioners to each other's capitals at an early date. Other diplomatic steps… pic.twitter.com/gQ4EUy3G66
— ANI (@ANI) June 17, 2025
इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष से मुलाकात की। कनाडा का दौरा पूरा कर पीएम मोदी मोदी क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए हैं। कनाडाई पीएम कार्नी से पीएम मोदी की मुलाकात पर दोनों देशों के संबंधों में सुधार की कवायद का जिक्र करते हुए भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पीएम मोदी और पीएम कार्नी ने भारत-कनाडा के बीच संबंधों में स्थिरता बहाल करने के लिए संतुलित कदम उठाने पर सहमति जताई है, जिसकी शुरुआत दोनों देश एक-दूसरे की राजधानियों में जल्द से जल्द उच्चायुक्तों की बहाली से करेंगे। इसके बाद अन्य कूटनीतिक कदम भी समय के साथ उठाए जाएंगे।
