तीन हजार का वार्षिक FASTag पास लाएगी सरकार, 15 अगस्त से होगा प्रभावी

समृद्धि न्यूज। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार 15 अगस्त से निजी वाहनों के लिए 3,000 रुपये का फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू करेगी। पास विशेष रूप से गैर-वाणिज्यिक निजी वाहनों के लिए तैयार किया गया है। सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि वार्षिक पास पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध और लागत प्रभावी यात्रा प्रदान करने में मदद करेगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को नया फास्टैग आधारित वार्षिक पास सिस्टम शुरू करने का ऐलान किया।

नया पास सिस्टम 15 अगस्त से शुरू होगा। इस सालाना पास की कीमत 3,000 रुपये होगी। इस पास के जरिए निजी वाहन मालिक नेशनल हाईवे पर परेशानी मुक्त यात्रा कर सकेंगे। नए फास्टैग पास का फायदा किसे होगा। एक्सप्रेस-वे इसका फायदा मिलेगा या नहीं मिलेगा। स्टेट हाईवे पर इसका फायदा मिलेगा या नहीं, लोकल टोल पर पास चलेगा या नहीं, कितनी बार टोल क्रॉस कर पाएंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा हम 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग-आधारित वार्षिक पास पेश कर रहे हैं, जो 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। यह एक्टिव होने की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं तक के लिए वैध रहेगा। सक्रिय होने की तारीख से एक साल या 200 यात्राए में से जो भी पहले होगा, तब तक यह मान्य होगा। यह पास विशेष रूप से गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए डिजाइन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *