समृद्धि न्यूज। ईरान और इजराइल के बीच बीते छह दिन से संघर्ष जारी है। हर बीतते दिन के साथ दोनों पुराने दुश्मनों के बीच संघर्ष और तेज होता जा रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका देते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई ने आत्मसमर्पण से इनकार कर दिया है। वहीं ट्रंप ने भी एक बार फिर ईरान पर हमले की धमकी दी है। वहीं दूसरी ओर भारत ने भी ईरान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधू शुरू कर दिया है। मिडिल ईस्ट धीरे-धीरे एक बड़े जंग की ओर बढ़ रहा है। इजरायल और ईरान के बीच जंग सातवें दिन भी जारी है। ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों को इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है। वहीं इजरायल ने भी ईरान में यूरोनियम सेंट्रीफ्यूज और मिसाइल बनाने वाली इकाइयों पर हमला बोला। इजरायल के हमले में ईरान में अब तक 585 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अमेरिका भी इस जंग में कूद सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
खामेनेई ने दी चेतावनी, यूएस ने शुरू की ईरान पर स्ट्राइक करने की तैयारी
ईरान और इजराइल की जंग के बीच अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। हालांकि, खोमेनेई अमेरिका को चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी सामने आ रहा है कि अमेरिका ईरान पर स्ट्राइक करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी अधिकारी इस हफ्ते के अंत में ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से ब्लूमबर्ग न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका आने वाले दिनों में ईरान पर संभावित सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है।
सीजफायर नहीं, जीत चाहिए: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजराइल युद्ध को लेकर कहा कि अब हमें ईरान से सीजफायर की जगह पूरी जीत चाहिए और जीत का मतलब है- कोई परमाणु हथियार नहीं। उन्होंने कहा मैं जंग नहीं चाहता, लेकिन अगर जंग और परमाणु हथियार के बीच चुनना हो, तो हमें वही करना होगा जो जरूरी है। शायद हमें जंग न करनी पड़े। ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वो व्हाइट हाउस में बातचीत के लिए तैयार हैं। हालांकि इस बाचतीत के लिए थोड़ी देर हो चुकी है।
