समृद्धि न्यूज। पार्टी और परिवार से बाहर किए जाने के बाद से ही तेज प्रताप यादव बागी रुख अपनाए हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने एक चेतावनी भरा ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल मत करना, सच आने वाला है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट की भी एक बार फिर राजनीतिक महकमे में काफी चर्चा होगी। वजह यह है कि तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट में चेतावनी भरे शब्दों का प्रयोग किया है।
मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो,ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नही,शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा,झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है,मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा ,कोई दल या परिवार नहीं…..
उन्होंने लिखा है कि मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं, शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा। झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोडऩे जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है, मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं। आरजेडी से बाहर निकाले जाने के बाद बिहार के सियासी घरानों में ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि तेज प्रताप कोई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। मगर लालू के बड़े बेटे ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया। करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि हद हो गई अब तो, इस जयचंद ने तो कुछ गोदी मीडिया वालों के साथ मिल अब ये अफवाह भी उड़ा दी है कि मैं कोई नई राजनीतिक पार्टी बना रहा हूं। बिहार की जनता से फिर से यही अपील करूंगा कि ऐसी किसी भी भ्रामक खबरों पर विश्वास नहीं करें, जय हिन्द..जय बिहार.जय राजद…।
