शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बाजार से घर जा रही अधेड़ महिला को बाइक पर बिठाकर मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शमशबाद कस्बे की रहने वाली 50वर्षीय महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत कर बताया कि वह पीएम आवास का फॉर्म भरवाने के लिए बाजार गई थी। मंगलवार की शाम को लगभग 7 बजे टेम्पों से थाने पास उतरी और थोड़ी दूर पैदल चलने के बाद गांव का राजू पुत्र छन्नू बाइक से आया और कहा की भावी गांव जा रही हो, चलो हम भी घर चल रहे है छोड़ देंगे और मुझे बिठा लिया। अंधेरा होने के कारण रास्ता नहीं दिख रहा था। राजू मुझे मक्के के खेत में ले गया और बरदस्ती दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसने मुहं दबा लिया। मैं पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं माना और कुछ देर बाद वह छोड़कर भाग गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गये और कहा कि महिला की शिकायत पर तुरन्त कार्यवाही हो। थानाध्यक्ष शमशाबाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का डाक्टरी परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
अधेड़ महिला के साथ मक्के के खेत में दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
