शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

विद्यालय प्रमुख, क्रीड़ा प्रमुख, हाउस कैप्टन, कक्षा प्रमुख व उप प्रमुखों को दिलायी गयी शपथ
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय प्रमुख, क्रीड़ा प्रमुख, हाउस कैप्टन व कक्षा प्रमुख व उप प्रमुखों को शपथ दिलाई गयी और उनके दायित्वों के विषय में उन्हें अवगत कराया गया। इस दौरान उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा बैज प्रदान किये गये। बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य सभी के द्वारा खूब सराहा गया। मोनिका अग्रवाल ने सभी बच्चों को अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा सभी बच्चों को अपने दायित्वों को पूरी लगन और निष्ठा से पूरा करना होगा। उन्होंने सभी कार्यक्रमों की बेहद प्रशंसा की और बच्चों को दिये गये दायित्वों को निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा अच्छा लीडर वही होता है जो सभी को साथ लेकर चलता है। हमें अपने पद पर अभिमान नहीं करना चाहिए, बल्कि अपनी जिम्मेदारियों को समझ कर समी कार्य सहजता से करने चाहिए। इसके बाद हिन्दी माध्यम के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्वत द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान महाविद्याय की प्राचायां डॉ0 वेणू सिंह, अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य अनिल बाबू तिवारी, नाहिद जाफरी, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, शिल्की मिश्रा, प्रिया दुबे सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाए मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरभि श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *