चुनार। नगर पालिका परिषद चुनार ने अधिशासी अधिकारी राजपति वैस के नेतृत्व में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024,25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेणी में प्रदेश स्तर पर 88वां स्थान व आल इंडिया रैंकिंग के में 239वां स्थान और गंगा किनारे बसे नगरों की श्रेणी में प्रदेश में 8वां स्थान हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज किया है।बीते वर्ष की तुलना में यह रैंकिंग काफी बेहतर है। चेयरमैन मंसूर अहमद ने इस उपलब्धि पर नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नपा की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने ईओ राजपति वैस,एसआई लालमणि यादव तथा सफाईकर्मियों के मेहनत लगन को खुलकर सराहा। चेयरमैन ने कहा, चुनार की इस सफलता में हर नागरिक की भागीदारी रही है, लोगों ने स्वच्छता को अपना दायित्व समझा और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया।।
चुनार नगर पालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला आल इंडिया रैंकिंग में 239वा स्थान
