कार पर लगी मोटर साइकिल की नंबर प्लेट, फोटो हुआ वायरल

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। एक कार पर मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट लगा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना संज्ञान में आने पर एसओजी ने चालक सुनील प्रजापति को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार कमालगंज- जहानगंज मार्ग पर स्थित सुनील प्रजापति के आवास के बाहर एक कार खड़ी थी। जिसका नम्बर यू.पी.३२एमई६१६६ है। जब इस नम्बर की पड़ताल की गई, तो पता चला कि यह एक सुपर स्पलेंडर मोटर साइकिल का नम्बर है। जिसके मालिक का नाम मनोज कुमार यादव है। इससे पहले भी सुनील प्रजापति ने पचास लाख का फ्रॉड प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम पर किया था एवं टॉवर लगवाने के नाम पर ठगी की। तमाम शिकायतें सुनील प्रजापति के नाम पर आई हंै। बुधवार को एसओजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुनील प्रजापति को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताते चलें कि इस कार का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई, तो एओजी सक्रिय हुई और सुनील प्रजापति को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *