मथुरा में बोले संत- घर पर रखो तलवार, हथियार नहीं रखने वालों को नहीं देंगे हिंदू होने का परमिट, पिटाई भी करेंगे
मथुरा में संत युवराज ने कहा कि घर पर तलवार रखो। हथियार नहीं रखने वालों को हिंदू होने का परमिट नहीं देंगे, पिटाई भी करेंगे।
संत युवराज ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट की है जिसमे उन्होंने 1250 रुपये में तलवार बेचने की बात कही और हर घर पर भिजवाने का भी जिक्र किया, उन्होंने गरीब हिंदुओं को छह सौ रुपये या नि:शुल्क तलवार देने की बात भी कही। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने तलवार नहीं ली तो उसकी जमकर पिटाई की जाएगी।
