फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दिल्ली में ऑल इण्डिया रेलवे सिग्नल एण्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टाफ एसोसिएशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ सांसद मुकेश राजपूत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र सौंपा। साथ ही संगठन की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए नई रेल गाड़ी के संचालन के लिए पत्र सौंपकर मांग की। साथ ही कासगंज से अलीगढ़ तक ५३ किलो मीटर तक नई रेल लाइन बिछाने की मांग की गई थी। जिसकी मंजूरी दी गई। वहीं सांसद मुकेश राजपूत ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। जिसमें कानपुर-गाजियाबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर पर बताया कि फर्रुखाबाद से ही होकर गुजरेगा।
सांसद ने फर्रुखाबाद-दिल्ली के लिए नई ट्रेन संचालन की रेल मंत्री से की मांग
