अंगूरी बाग व्यापार मण्डल व इलेक्ट्रिक मर्चेंट का हुआ गठन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। साथ ही संगठन का विस्तार किया गया। नगर इलेक्ट्रिक मचेंट एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, महामंत्री राजन सिंह, कोषाध्यक्ष आदर्श कुमार बने। क्षेत्रीय संगठन अंगूरी बाग व्यापार मण्डल का गठन हुआ है। बैठक में रेलवे रोड का सुंदरीकरण तथा अधूरे पड़े कार्यों के बारे में विचार व्यक्त किये गये। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
अध्यक्ष महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अवनीश कुमार तोमर, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार आर्य को बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, नरेश पालीवाल, महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, नेहा मिश्रा, प्रीती गुप्ता, नगर अध्यक्ष इकलाख खां, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, ठा0 सर्वेन्द्र सिंह, राजन राय जौली, निर्मल त्रिपाठी, राजेश कुमार वर्मा, गोपाल चन्द्र सक्सेना, योगेन्द्र प्रकाश आर्य, जगदीश सरदार, मुन्ना गुप्ता, रामजी पाठक, रोहन कश्यप, गोपाल सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
नगर उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न
