नोडल अधिकारी ने अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण

गोवंशों की देखभाल में किसी तरह की ना हो लापरवाही-डॉ. परितोष
गुरसहायगंज कन्नौज, नोडल अधिकारी ने अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में पशुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, जैसे चारे और पानी की व्यवस्था, और साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने कुछ कमियां पाईं और संबंधित अधिकारियों को उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए।शनिवार को शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ. परितोष श्रीवास्तव ने नगर के मोहल्ला रामगंज स्थित पालिका की अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद गोवंश के लिए उपलब्ध भूसा, दाना, चारा, पानी आदि व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया। डॉ. श्रीवास्तव ने वहां रखे गए सभी अभिलेख एवं रजिस्टर भी खंगाले, जो पूर्ण एवं व्यवस्थित पाए गए। निरीक्षण के समय साफ-सफाई, पशुओं की देखरेख, उनके स्वास्थ्य और खानपान की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया।नोडल अधिकारी ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गोवंश की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत पशुओं और गौशाला में लगातार सुधार के प्रयास किए जाएं। स्थानीय प्रशासन को गोवंश की सुरक्षा व उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार, डॉ. विकराल, डॉ. प्रदीप, डॉ. अभिषेक, फार्मासिस्ट अजीत कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *