फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में बांट माप सत्यापन हेतु ऑफ लाइन आवेदन स्वीकार करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दर्शाया गया विधिक माप विज्ञान फतेहगढ़ के अधिकारियों द्वारा ऑफ लाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जा रहे है। जिससे व्यापारियों का अत्याधिक उत्पीडऩ हो रहा है। व्यापारियों के लिए यह सम्भव नहीं है कि मात्र 20 रुपये के शुल्क के लिए वह 500 से 1 हजार रुपये कैफे वालों को आवेदन हेतु भुगतान करें। सभी व्यापारियों के पास मोबाइल इत्याधि नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के कई हिस्सों में अभी भी इंटरनेट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ऑन लाइन सत्यापन का निर्णय अलोकतांत्रिक व अव्यवहारिक है। ऐसे में स्पष्ट किया जाये कि केवल ऑन लाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायें, ताकि व्यापार मण्डल कार्यवाही अग्रिम कार्यवाही निर्धारित कर सकें। इस संबंध में मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव व उपभोक्ता मामलों के मंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया है। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता, डा0 कुलदीप सिंह, अर्पण अग्रवाल, ऋषि बंसल, नितिन रस्तोगी, वीरेन्द्र राठौर, नीरज राठौर आदि लोग मौैजूद रहे।
व्यापारियों ने बांट माप सत्यापन के आवेदन ऑफ लाइन लेने की उठायी मांग
