फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रस्तोगी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल हेतु बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न आयु वर्ग की टीमों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 13 व 14 अगस्त को कानपुर नगर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बेसिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। चयनित टीम में सीनियर बालक वर्ग अंडर-19 कार्तिकेय तिवारी, प्रियांशु कुमार, अभिषेक यादव, विवेक शाक्य चारों विद्यार्थी के रस्तोगी इंटर कॉलेज से है। सीनियर बालिका वर्ग में दिव्या कश्यप, रोशनी मिश्रा, एनएकेपी इंटर कॉलेज से है एवं खुशी कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज से। जूनियर बालक वर्ग में विनय सिंह, हर्ष शर्मा, नितेश शर्मा एवं उत्तम सिंह चारों विद्यार्थी के रस्तोगी इंटर कॉलेज से, जूनियर बालिका वर्ग में अंडर-17 आयु वर्ग में उन्नति, अंशिका कनोडिया इंटर कॉलेज से एवं आराधना, वैष्णवी गुप्ता एनएकेपी इंटर कॉलेज से, सब जूनियर बालक वर्ग में मनकेश बाबू, आशु, राहुल, मोहम्मद मुस्तफा चारों बच्चे उच्च प्राथमिक विद्यालय करौली महबुल्लापुर से, बालिका सब जूनियर वर्ग में सृष्टि, उमा, वंशिका कनोडिया इंटर कॉलेज से, आमना खान एनएकेपी इंटर कॉलेज से, विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी एवं उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने मेडल प्रदान कर उत्साह वर्धन किया। रस्तोगी इंटर कॉलेज की तरफ से गजेंद्र सिंह क्रीड़ा प्रभारी, डॉ0 यशवंत सिंह राठौड़, देवेंद्र कुमार, पारुल स्वर्णकार आदि ने सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से निर्णायक एवं छात्र-छात्राओं के साथ पधारे शिक्षकों में संजीव कटियार जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक, कुलदीप यादव ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बढ़पुर, सत्यवीर सिंह यूपीएस करौली महबुल्लापुर, अभिषेक शास्त्री अनुदेशक, नितिन यादव तथा अनुदेशक केशव गंगवार, मनीषा यादव, नीता दुबे क्रीडा प्रभारी, सुधीर कुशवाहा जिला स्काउट मास्टर आदि ने सहयोग किया।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मण्डल टीम के लिए खिलाडिय़ों का हुआ चयन
