फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जन शिक्षण संस्थान द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम 16 से 31 जुलाई तक चला। जिसका गुरुवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के विषय में कार्यक्रम का आयोजन कर जागरुक किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपायुक्त राज्य कर विभाग हिम्मत सिंह व कार्यक्रम अधिकारी मनोज मिश्रा ने मां सरस्वती के चिन्न पर पुष्पार्पण कर किया। मनोज मिश्रा ने सिंगल यूज प्लास्टिक से हमको व हमारे पर्यावरण को नुकत्सान के बारे में विस्तार से चर्चा की। हिम्मत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 2014 से शुरू स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत साफ-सफाई रेलवे स्टेशन, शौचालय व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हुई है। उन्होंने वृक्षों के महत्व को बताया और कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत १६ जुलाई से 31 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम जनपद के सभी ब्लॉकों में आयोजित किये गये। जिनमें रैली आयोजन, वृक्षारोपण, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुए। कार्यक्रम में अनुदेशक व अनुदेशिकाओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पृथ्वीराज, करन सिंह, मंजू, सचिन, रेनू, रीना सेंगर, ममता, पूजा शाक्य, श्रीदेवी, रंजना, सपना, सपना यादव, रेनू, कुसुम शर्मा, शशि वर्मा, अर्चना वर्मा, राजेश्वरी, राखी राठौर, विमलेश शाक्य, पूनम, दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।
जन शिक्षण संस्थान द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन
