समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत से किए जाने वाले आयातों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का आदेश सात अगस्त से प्रभावी होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बाबत गुरुवार शाम सात बजे के बाद (अमेरिकी समयानुसार) एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसे आज यानी 1 अगस्त से लागू होना था, लेकिन अब इस फैसले को अमेरिकी राष्ट्रपति ने 7 दिन के लिए टाल दिया है, अब ये 7 अगस्त से लागू किया जाएगा। ट्रंप ने जब से टैरिफ का ऐलान किया था उसके बाद से भारत में चिंता बनी हुई थी। मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर थी। वहीं, सरकार ने गुरुवार को अमेरिका को कड़ा मैसेज दिया था, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में कहा कि हम राष्ट्रहित में हर जरूरी कदम उठाएंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से बुधवार शाम को 25 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया गया था। इस ऐलान पर भारत सरकार की तरफ से संसद में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि जो भी फैसला होगा, देशहित में लिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रंप ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि टैरिफ के मामले पर अभी भी भारत से बातचीत चल रही है। भारत के इस बयान के बाद ही अमेरिका की तरफ से लगाए टैरिफ को 1 हफ्ते के लिए टाल दिया गया है।
डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही टैरिफ को लेकर बहुत सख्त रुख अपनाए हुए हैं। हालांकि इस बार उन्होंने एक साथ 92 देशों पर नए टैरिफ लगा दिए हैं। इसके लिए उन्होंने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन भी कर दिए हैं। इससे पहले ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनियाभर के देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। हालांकि उस समय भी उन्होंने 7 दिन बाद ही इसे 90 दिनों के इसे टाल दिया था। कुछ दिनों बाद ट्रंप ने 31 जुलाई तक का समय दिया था, अब 8 अगस्त का समय दिया गया है।
25 प्रतिशत यूएस टैरिफ: ट्रंप ने फैसला टाला, सात अगस्त से होगा लागू
