सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में सम्मानित हुए फ्रंट लाइन वर्कर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम का शुभारम्भ 07 जनवरी 2023 में नीति आयोग द्वारा शुरू किया गया था। जिसका उद्देश्य स्वास्थ एवं पोषण, शिक्षा, कृषि सामाजिक विकास और बुनियादी संरचना में पिछड़े विकास खण्डों को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में पूरे भारत के 500 विकास खण्डों को चुना गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकास खण्डों में से 68 विकास खण्डों को नीति आयोग द्वारा शामिल किया गया। जिसमें जनपद के दो विकास खण्ड राजेपुर और नवाबगंज शामिल है।
सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टे्रट सभागार में सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम कुल 26 जनपद स्तरीय/ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को तथा इंडीकेटर्स को संतृप्त करने वाले 04 विभागों के फ्रंट लाइन वर्करों को सम्मानित किया गया। जिसमें विकास खण्ड राजेपुर के 69 एवं नवाबगंज के 43 फ्रंट लाइन वर्कर सम्मिलित हुए।
उद्देश्य नीति आयोग के आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम में निर्धारित कुल 40 इंडीकेटर्स एवं प्रदेश सरकार के 10 इंडीकेटर्स कुल 50 इंडीकेटर्स में से 06 इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को संतृप्त करने के उद्देश्य से प्रदेश के आकांक्षात्मक विकास खण्ड में माह जुलाई, 2024 से माह सितम्बर, 2024 तक सम्पूर्णता अभियान संचालित किया गया था। सम्पूर्णता अभियान के फलस्वरूप आकांक्षात्मक विकास खण्ड राजेपुर एवं नवाबगंज द्वारा 06 में 06 इंडीककेटर्स (चिकित्सा एवं पोषण के-03, कृषि एवं सहायक क्रियाएं का-1, बाल विकास एवं पुष्टाहार का-1, सामाजिक विकास (एनआरएलएम) का-1) को संतृप्त किया गया। सम्पूर्णता अभियान के दौरान जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर तथा फ्रंट लाइन वर्कर द्वारा किये गये, अथक प्रयासों एवं उपलब्धियों के प्रोत्साहन हेतु सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन, विकास खण्ड, आगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुए, एएनएम और सीएचओ, स्वयं सहायता समूह, कृषि विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों आदि की सहभागिता से लक्ष्य को पूर्ण किया जाना सम्भव हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुशील कुमार शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचन्द्र राजपूत, ब्लाक प्रमुख राजेपुर पल्लव सोमवंशी, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उपनिदेश कृषि, जिला कृषि अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी राजेपुर, खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *