डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पंखियन व तीसराम की मडैय़ा का लिया जायजा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा बाढ़ से प्रभावित होने वाले पंखियन की मड़ैया तहसील सदर व तीसराम की मड़ैया तहसील अमृतपुर का निरीक्षण किया गया।
डीएम ने गांवों में पहुंचकर सभी ग्रामीणों से संवाद कर उनसे बाढ़ से होने वाली समस्याओं व कटान की जानकारी प्राप्त की व सिचाई विभाग को गांवों को कटान से बचाने के लिये आवश्यक व प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी को संबंधित गाँवों में नाव व नाविकों की व्यवस्था करने व बाढ़ राहत शरणालय व चौकियों पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। चिकित्सा विभाग को संबंधित गाँवो में आवश्यक दवाएं व डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर संबंधित उपजिलाधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *