शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत शमशाबाद की नई पहल अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में नगर में संचालित विभिन्न हाईस्कूल, इंटर मीडिएट विद्यालयों में उत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ३१ छात्र-छात्राओं को मुख्यअतिथि उपजिलाधिकारी कायमगंज व विशिष्ठ अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष शमशाबाद व अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुकी द्वारा प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु मार्गदर्शन किया। इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव, दीपक यादव एवं अभिभावक मौजूद रहे।
