ब्लॉक भावलखेड़ा के घुसगवां गांव में भी सड़कों, नालियों और उत्सव भवन का हुआ लोकार्पण
समृद्धि न्यूज, शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का पार्षद रूपेश कुमार वर्मा ने मोहल्ले वासियों के साथ स्वागत किया।
शाहजहांपुर पहुंचे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का पदाधिकारियों ने स्वागत किया।सांसद अरुण सागर ने मंत्री सुरेश खन्ना के साथ वार्ड नंबर तीन के मोहल्ला लोधीपुर में रोड और नाली निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान पार्षद रूपेश कुमार वर्मा समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विकासखंड निगोही कजरीनूरपुर गांव में मंत्री और सांसद ने तिलहर विधानसभा से विधायक सलोना कुशवाहा के साथ मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर तरफ विकास किया जा रहा है। सांसद अरुण सागर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश में हर तरफ विकास की गंगा बह रही है। रोड से लेकर अस्पताल और स्कूल से लेकर हाइवे बनाए जा रहे हैं। शाहजहांपुर में भी शहर से लेकर गांवो तक सड़को का जाल बिछाया जा चुका है। कहीं कुछ रोड अगर रह भी गए हैं तो उनको भी बहुत जल्द बनाकर तैयार करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में सीवर लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। इससे पहले की सरकारों में सारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थीं। मंत्रियों और नेताओं के करीबियों तक ही योजनाओं का लाभ सीमित था। भाजपा सरकार आते ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा और योजनाओं का लाभ गरीबो तक पहुंचने लगा। भ्रष्टाचारियो को सलाखों के पीछे भेजा गया। सांसद ने कहा कि जिले में चल रहे अन्य कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
वित्तमंत्री के साथ सांसद ने किया सड़कों का लोकार्पण
