फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन फतेहगढ़ ने नगर कमेटी का गठन किया। जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों में वरिष्ठ महामंत्री राहुल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय पांडेय, महिला अध्यक्ष तबस्सुम, नगर मंत्री मोहम्मद याशीर, वरिष्ठ संगठन मंत्री प्रवीण दीक्षित, नगर मंत्री गोविंद शर्मा, संगठन मंत्री मुशीर, ंिटंकू मंसूरी नगर मंत्री, अंकित वर्मा संगठन मंत्री, रवींद्र यादव मीडिया प्रभारी, गौरव अग्रवाल वरिष्ठ कोषाध्यक्ष, अनूप गुप्ता नगर उपाध्यक्ष, वेदान्त कटियार नगर उपाध्यक्ष इसके अलावा राजेश वर्मा, अंकेश राठौर, राकेश शर्मा, सतीश गुप्ता, अर्जुन वर्मा, सोनू गुप्ता, आनन्द गुप्ता, अनमोल कटियार, सौरभ गुप्ता, मोहम्मद आसिब खान, मोहित वर्मा, मोहम्मद नाजिम, अरविन्द सक्सेना, अंकित शुक्ला, सरताज, मोहम्मद सफी, सुरेन्द्र वर्मा, सर्वेश राठौर को सदस्य बनाया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता और जिला महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस गठन के साथ संगठन ने अपनी टीम को मजबूत करने और व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए कदम उठाया है।
उद्योग व्यापार संगठन फतेहगढ़ की नगर कमेटी गठित
