हरियाली तीज त्यौहार भारतीय संस्कृति व सभ्यता को जोड़ता है: गुंजा जैन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आल सेंट पब्लिक स्कूल बजरिया में सम्पन्न हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि गुंजा जैन, विशिष्ट अतिथि डॉ0 पूनम मिश्रा द्वारा भगवान शिव तथा लड्डू गोपाल पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी लोगों ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर सम्पूर्ण विश्व कल्याण की कामना की। सचिव गौरव मिश्रा द्वारा संस्कार भारती ध्येय गीत गाया गया। सावन से संबंधित क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, सावन गीत, झूला गीत, कजरी गीत तथा भजनों के समवेत स्वरों ने माहौल को भारतीय परंपरा से जोडऩे काम किया। मुख्य अतिथि गुंजा जैन ने हरियाली तीज त्यौहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जोडऩे काम करती है। विशिष्ट अतिथि डा0 पूनम मिश्रा ने कहा कि हम सभी को अपनी भारतीय संस्कृति और सभ्यता को कभी भूलना नहीं चाहिए। अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने सभी अतिथि तथा सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संयोजिका पारूल सैनी ने व्यवस्था संभाली। संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर नवीन मिश्र नब्बू, समरेन्द्र शुक्ला, अरविंद दीक्षित, अर्पण शाक्य, शशिकांत पांडेय, नमन पाण्डेय, दीपक सक्सेना, अंकुर सक्सेना, अजय दीक्षित, अखिलेश पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय, रविंद्र भदौरिया, कविता शुक्ला, ऋतु शुक्ला, तमन्ना दुबे, वंदना दीक्षित, अंजू अवस्थी, शिवानी शुक्ला, राधा पाण्डेय, गौरी पाण्डेय, हेमलता श्रीवास्तव, नेहा सक्सेना, नरेंद्र नाथ मिश्रा, साधना श्रीवास्तव, रजनी लौंगवानी, अर्पण शाक्य, राम अवतार शर्मा, अमन अवस्थी, सुबोध शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *