रक्षाबंधन आध्यात्मिक रूप से पवित्रता का त्यौहार: बीके शोभा बहन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ओमनिवास जटवारा जदीद अंगूरीबाग में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राज योगनी शोभा बहन ने कहा कि इस पावन पर्व पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, उनके माथे पर तिलक लगाकर मुहं मीठा कराती हैं और उनकी दीर्घायु की कामना करती है, बदले में भाई अपनी जान देकर भी अपनी बहन की रक्षा की कामना करता है। वास्तव में रक्षाबंधन पवित्रता और भाईचारे की शपथ पर आधारित है, हम सबको अपने मन वचन और कर्म की पवित्रता बनाए रखने और विश्व बंधुत्व की भावना रखने पर ध्यान देना है। जब हम स्वयं को निर्विकार और पवित्र बनाने का प्रयत्न करेंगे, तब हम अपने जीवन को दिव्यगुणों से परिपूर्ण कर सकेंगे, तब हमारी जीवन यात्रा सुगम होगी और हम एक सुंदर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे, रक्षाबंधन आध्यात्मिक रूप से पवित्रता का त्यौहार है। बीके शोभा बहन ने सभी भाई बहनों के आत्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और वरदानों से भरपूर किया। संतोष बहन, पूनम बहन, एकता बहन आदि सभी बहनों ने आत्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांध कर मुहं मीठा कराया। इस मौके पर मनोज दीक्षित, संजय गर्ग, उपासना कटियार, अनूप पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *